राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड सरकार के विरोध में प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में गुरूवार काे किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने किया। संचालन बिंदापाथर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया।

जिला उपाध्यक्ष किरण बेसरा, जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम, जिला मंत्री मनोज गोस्वामी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ते हुए दुष्कर्म की घटना पर झारखंड सरकार रोक लगाने में पूरी तरह से विफल है। साहिबगंज दुमका के गैंगरेप और हाल ही में राजधानी के ओरमांझी में हुई युवती के दुष्कर्म और हत्या से सरकार की चुप्पी है।

कहा कि सरकार केवल बालू, कोयला खनिज संपदाओं के अवैध कारोबार में लिप्त है। सरकार केवल अपनी तिजोरी भरने के फिराक में हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम तक नहीं उठाया है। जिला महामंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में उग्रवादी तथा मनचले युवकों की वृद्धि हुई है। यहां महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिला उपाध्यक्ष किरण बेसरा ने कहा कि राज्य की महिलाएं दिन में भी घर से निकल नहीं पाती है। यहां भयावह स्थिति बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहपुर में धरना देते भाजपाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38o64g2

Comments