जमशेदपुर में युवकों ने की दंपती के साथ मारपीट, घर में घुस गर्भवती महिला को भी पीटा

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में सोमवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक दंपती के साथ मारपीट की गई। घर में घुस गर्भवती महिला रीना देवी और उनके पति धनिक मंडल के साथ पांच से छह की संख्या में युवकों ने मारपीट की। गर्भवती महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले बिट्टू मिश्रा, अतुल मिश्रा, अनुज मिश्रा, सुनीता शोभा और सुमन पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है।

दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। मामले की शिकायत थाने में भी की गई है। मारपीट का कारण बच्चों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। रीना देवी ने बताया शनिवार को उनके पड़ोसी अनीता देवी और अनुज मिश्रा के घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।

अनीता देवी के बच्चे को उसने अपने घर में छिपा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुबह उसके घर पर हमला कर दिया। दरवाजे पर चापड़ और तलवार से वार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुस उनके और उनके पति के साथ मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जख्मी दंपती को MGM में भर्ती कराया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqZG1z

Comments