माननीया राजयपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के पूर्व ओड़िया विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र भूइयां के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है

रांची, 03.05.2021 माननीया राजयपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के पूर्व ओड़िया विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र भूइयां के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रो. रमेश चंद्र भूइयां एक कुशल शिक्षाविद थे। ओड़िया साहित्य के विकास में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वे सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय रहते थे। वे उत्कल एशोसिएशन, जमशेदपुर के साथ कई अन्य सामाजिक मंचों से भी जुड़े थे। उनके निधन से शिक्षा, साहित्य व सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Comments