अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्तर रेलवे ने मनाया

Northern Railway celebrated International Women's Day

नई दिल्ली ,09 मार्च । उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों को पिंक स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में घोषित किया गया तथा महिला स्टाफ द्वारा इन स्टेशनों पर ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को चिह्नित करने और महिला समानता के बारे में जागरूकता लाने, लैंगिक समानता बढ़ाने के लिए हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को उजागर करना है।

उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों यथा फिरोजपुर मंडल पर फिरोजशाह, अंबाला मंडल पर मोहाली, लखनऊ मंडल पर मल्हौर तथा मानक नगर और दिल्ली मंडल पर दिल्ली सफदरजंग को पिंक स्टेशन घोषित किया गया है।

महिला कर्मचारियों द्वारा इन सभी स्टेशनों पर  ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन स्टेशनों का प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। गार्ड, सहायक स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और आरपीएफ की ड्यूटी भी महिला कर्मचारियों द्वारा निभाई जा रही है।

रेलवे में पिंक स्टेशन,  एक नई पहल है। ये स्टेशन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा चलाए जाते हैं और उनके द्वारा ही प्रबंधित भी किए जाते हैं। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का अच्छा तरीका है क्योंकि यह महिला कर्मियों और यात्रियों के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराता है। यह पहल ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के साथ ही साथ सहायक समुदाय बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने का भी माध्यम है

**************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

Comments