दुष्कर्म कर 12 वर्षीय सबर को किया गर्भवती, पंचायत में मामले का खुलासा

देश में आए दिन दुष्कर्म, मर्डर, गैंगरेप के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। चाकुलिया प्रखंड स्थित बेंद पंचायत के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग सबर छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा छठवीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि वह 7 माह की गर्भवती हो चुकी है। आरोपी युवक पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि 7 माह पूर्व नशे की हालत में गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक उक्त युवक के साथ दो अन्य साथी भी उसके घर पहुंचे थे। बच्ची के गर्भवती होने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा।
तब तक युवक प्रवासी मजदूर के तौर पर काम करने के लिए चला गया था। लॉकडाउन होेने पर वापस लौटने के बाद दोबारा गांव में पंचायत हुई। रविवार को गांव में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में इस मामले को लेकर बैठक हुई। पीड़िता के परिवार वाले उक्त युवक के साथ विवाह कराना चाहते हैं। युवक विवाह करने से मुकर रहा है। इस घटना से पुलिस प्रशासन भी अनभिज्ञ है। परिवार के लोगों ने भी इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AYo4j4

Comments