डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आरोप-26 हजार रु. वसूल लिए

जिले के डंडई प्रखंड के रारो गांव निवासी बिनोद काेरवा की पत्नी अाैर बच्चे की मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हो गई। इतना ही नहीं चिकित्सक ने बिनोद कोरवा से 26 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। इस संबंध में भुक्तभोगी बिनोद कोरवा ने जिले के सिविल सर्जन डॉ एन के रजक को आवेदन देकर धोखा देकर गलत तरीके से आपरेशन करने की शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। बिनोद कोरवा ने सीएस को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी जानकी देवी (35 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर 15 मई को डंडई स्थित सरकारी अस्पताल में ले गया था। जहां पर डॉ कुमुद रंजन ने धोखा देकर अपनी निजी क्लिनिक प्रगति हॉस्पिटल में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने कहा कि इसे बड़ा ऑपरेशन करना पड़ेगा।

बिनोद ने कहा कि मैं गरीब व कोरवा जाति से हूं। मगर डॉक्टर ने पत्नी का बड़ा ऑपरेशन कर दिए। इसके एवज में डॉक्टर ने 26 हजार रुपए भी वसूल किए। बिनोद ने आवेदन में उल्लेख किया है कि आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की बात कहकर डॉक्टर कुमुद रंजन से सभी कागजात देने की बात कही। ताकि दूसरे अस्पताल में ले जाकर इलाज करा सकूं। मगर चिकित्सक ने एक भी कागजात नहीं दिया। बिनोद ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि बच्चे की मौत ऑपरेशन के समय ही हो गया था। अंत में पत्नी की खराब स्थिति को देखते हुए 22 मई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत 24 मई की सुबह करीब छह बजे हो गई। बिनोद कोरवा ने सीएस ने अयोग्य चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1vgca

Comments