सबसे गर्म धनबाद-बोकारो पारा 45 डिग्री, लू से 2 माैत सुबह से चली गर्म हवाएं

झारखंड में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। साेमवार काे धनबाद और बोकारो में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। लू लगने से दो लोगाें की मौत हो गई। मृतकों में पलामू के पांकी का रितु भुइयां (67) और धनबाद के बाघमारा का बीसीसीएल कर्मी मेघा महतो (53) हैं। इधर, रांची में भी सुबह से ही उमस के साथ तेज गर्मी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और कहीं-कहीं बारिश भी हुई। आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने एडवाइजरी जारी लाेगों को कड़ी धूप में घर से बाहर नहीं निकलने और पानी का अत्यधिक सेवन करने की सलाह दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Warmest Dhanbad-Bokaro mercury 45 degrees, 2 snowfall over Lu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gpgn5s

Comments