नमाज अदा करने गए 85 लोगों पर प्राथमिकी

लॉकडाउन के साथ-साथ प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए पतसा गांव के मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 70 अज्ञात लोगों के विरोध थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार पतसा में मुस्लिम समुदाय के लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मस्जिद में काफी संख्या में जुट गए और अलविदा जुमे की नमाज अदा की। यहां शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया।
मस्जिद में भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा करने की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में बिना इजाजत नमाज अदा करने को गंभीर बताया। लॉकडाउन उल्लंघन का मामला बताते हुए 15 नामजद सहित 70 अज्ञात लोगों के विरोध के खिलाफ धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप मे पतसा के मंसूर खान, शेख सिराजुद्दीन, साबिर अंसारी, शेख जावेद खान, इदरीश अंसारी, शकूर अंसारी, शेख अब्दुल्ला, सेनुलाहखान, सरफुद्दीन अंसारी, शेख मकसूद,एनुल खान, कमालू खान, सफीक खान, जवाद खान एवं निसार खान सहित 70 अज्ञात लोगों के विरोध प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3glhu6g

Comments