एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंदाघासी लोहरा टोली में सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब एक व्याहता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रेणु कुमारी (26) के चेहरे पर चोट का निशान था। उसके पति किशुन लोहार ने पुलिस को बताया कि रेणु ने घर की छत में लगे लोहे के एंगल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कमरे में आया तो उसकी नजर उस पर पड़ी, आनन-फानन में वह उसे फंदे से उतारा। उसे लगा कि रेणु की सांसें चल रही हैं, लेकिन जमीन पर लिटाने के बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद किशुन ने तुरंत एयरपोर्ट थाने को सूचना दी।
थाना प्रभारी रमेश गिरी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि रेणु के शव के पास किशन और उसके दोनों बच्चे खड़े हैं। पूछताछ में किशुन ने बताया कि सुबह में उसकी रेणु के साथ अनबन हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि फंदे पर लटकने के दौरान रेणु के गर्दन के ऊपर चेहरा दीवार से रगड़ा गया था। इससे चोट के निशान बन गए थे। हालांकि, अभी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान रांची में आत्महत्या का यह 21वां मामला है।
किशुन की दूसरी पत्नी हटिया में रहती है
पुलिस को जांच में पता चला है कि किशुन जमीन दलाली का काम करता है। उसकी पहली पत्नी रेणु देवी से दो बच्चे हैं। बेटा 7 साल का और बेटी 3 साल की। जबकि, वह अपनी दूसरी पत्नी को हटिया में रखे हुए है। वह अक्सर अपनी दूसरी पत्नी के पास जाता था। इस कारण उसकी रेणु से बकझक होती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर बहस हुई थी। उसके बाद किशुन जब घर से निकलने लगा तो रेणु अंदर जाकर एंगल से लटक गई। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TH0I8a
Comments
Post a Comment