थाना क्षेत्र के करके गांव स्थित टेटूका टोला निवासी सुदामा चौधरी की रविवार को सुबह में पेड़ की टहनी काटने के दौरान पेड़ से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि मृतक सुदामा चौधरी अपने घर के बगल में पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था। टहनी काटने के दौरान फिसल कर गिर गया। उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी मानमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
मृतक सुदामा चौधरी बहुत ही गरीब असहाय व्यक्ति था। इस वर्ष एक लड़का और एक लड़की की शादी किसी तरह से सेट किया था। दुर्भाग्य की बात यह था कि आज ही उनके लड़का-लड़की का शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से डेट आगे बढ़ चुकी थी। करके पंचायत के मुखिया श्रवण चंद्रवंशी, प्रभारी मुखिया अमरिका चौधरी व वार्ड सदस्य चुनमुन चौधरी, मनीष चौधरी ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TzMhCJ
Comments
Post a Comment