(मो एनाम खान)रविवार की शाम चांद का दीदार होने के साथ ही तीस दिनों तक चलने वाला पवित्र रमजान का महीना खत्म हो गया। सोमवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। इस वर्ष ईद के मौके पर पहली बार लोग अपने-अपने घरों पर नमाज अदा करेंगे। रविवार की शाम मगरिब नमाज के बाद आसमान में जैसे ही चांद दिखाई दिया।
खुशी के मारे लोग चहकने लगे। चूंकि, तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद चांद का दर्शन रोजेदारों के लिए एक नए दिन की शुरुआत करने जैसा था। पर्व की खुशी में लोग देर रात तक अपने करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इधर ईद पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखी जा रही है। सभी बच्चे अपने-अपने तरीके से ईद की खुशी मनाने की तैयारी में लग चुके हैं। बच्चों का कहना है कि वह ईद के दिन सबसे पहले नमाज-ए-ईद अदा करेंगे। इसके बाद घर के बड़े व बुजुर्गों को सलाम करेंगे। बच्चों का कहना है कि उन्हें ईद के दिन जो ईदी मिलेगा उसे अपने दोस्तों के बीच खर्च करेंगे।
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा निकेतन की चतुर्थ वर्ग की छात्रा लकी खान ने कहा कि उसे ईद के दिन मीठी-मीठी सेवइयां खाना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि उसे ईद की बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि वह ईद के दिन नमाज-ए-ईद अदा करने के बाद कोरोना वायरस महामारी से छुटकारा को लेकर खुदा से दुआ करेगी। मॉडल इन्फेंट स्कूल की प्रथम वर्ग की छात्रा परी खातून ने कहा कि उसे ईद के दिन जो ईदी मिलेगा। उसे वह अपने सहेलियों के बीच खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि वह ईद के दिन अपने सभी दोस्तों को आमंत्रित कर मीठी मीठी सेवइयां खिलाएगी। रोशनी परवीन ने कहा कि वह रमजान के महीने में नमाज-ए-पंचगाना अदा करने के साथ ही कुरान-ए-पाक की तिलावत की है। साथ ही अपनी गुनाहों की मगफिरत को लेकर वह खुदा से दुआ की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LWIdrS
Comments
Post a Comment