उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में टिड्डी दल के हमले की सूचनाओं के बीच सोमवार को रांची में भी इसके हमले की खूब चर्चा रही। सोशल मीडिया में खेतों में टिड्डी दल के हमले की तस्वीर और यह बात चलती रही कि रांची में भी टिडि्डयों ने हमला बोल दिया है। तीन-तीन किलोमीटर तक के दायरे में फैला यह टिड्डी दल फसलों को बर्बाद कर रहा है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त ने पूछे जाने पर इस खबर को गलत बताया। कहा कि रांची में ऐसी सूचना नहीं मिली है। किसी प्रकार का एलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। इधर, एमपी, राजस्थान और यूपी जैसे प्रदेश को टिड्डियों की मार झेलनी पड़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार इस आपदा को समय रहते काबू नहीं किया तो मूंग, कपास और मिर्ची की फसल को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2znajdo
Comments
Post a Comment