श्याम मित्र सेवा संघ ने जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर सहित कई मंदिरों का किया सैनेटाइज

श्याम मित्र सेवा संघ जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य शिव अग्रवाल एवं सुमित दास के नेतृत्व में रविवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर समेत शिव मंदिर, तिलाई टांड़ के मनसा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर का सैनेटाइजेशन किया गया।

संघ के सुमित दास ने बताया कि 10 दिन से पूरे कोल्हान के मंदिरों में संघ द्वारा सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। आगे भी रोजाना कार्य जारी रहेगा। रंकिणी मंदिर में इस दौरान मां रंकिणी मंदिर कापड़घाट समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार, मंदिर के पुजारी अनिल बाबा, जादूगोड़ा श्याम भक्त मंडल के सदस्य सहयोगी के रूप में अमित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल अादि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मन्दिर में सेनिजाइजेशन करते संघ के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A22M3w

Comments