मजदूरों को सहायता के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रवासी केयर कमेटी की बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रवासी मजदूरों का निबंधन उन्हें अपने घर लाने की प्रक्रिया एवं प्रत्येक स्तर पर सहायता पहुंचाने के लिए कई रणनीति तैयार की गई। बैठक काे संबाेधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन बाेयपाई ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर है कांग्रेस की सेवा भावना।

इन विषम परिस्थितियों में प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य एवं जिला स्तर पर प्रवासी केयर कमेटी के निर्देशों पर कार्य कर रही है। इस मौके पर बबलू रजक, जितेंद्र नाथ ओझा, लक्ष्मण हंसदा, विवेक विशाल प्रधान, पूनम हेंब्रम, रमेश ठाकुर, नीति गोडसोरा, अविनाश कोड़ा आिद थें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZzLzsL

Comments