दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने अपहरण व पोक्सो एक्ट के अलग-अलग दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की के अपहरण के आरोपित विक्रमगंज बिहार निवासी निरंजन पासवान को उसके घर से अपहृत लड़की के साथ गिरफ्तार किया है।

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आरोपित को जेल भेज दिया गया। इधर महिला थाने के पोक्सो एक्ट के अभियुक्त श्री बंशीधर नगर निवासी सुरेश कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का अपहरण हुआ था इस मामले में परिजनों के द्वारा गत माह 20 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपित निरंजन पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egMlzb

Comments