राजधानी रांची में व्यापार अनलॉक है। क्योंकि, चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर दुकानदारों ने शनिवार को भी दुकानें बंद नहीं की। करीब 10 फीसदी दुकानों को छोड़कर 90 फीसदी दुकान पूरी तरह खुली रही। पंडरा बाजार समिति की दुकानें शुक्रवार को बंद थी, लेकिन शनिवार को वह भी खुल गई। अपर बाजार में कपड़े की थोक दुकानों को छोड़कर सभी खुदरा दुकानें खुली रहीं।
इसके अलावा राखी और खिलौने की दुकानें भी आम दिनों की तरह खुली। लेकिन, बाजार में ग्राहकों की भीड़ नदारद रही। काफी कम संख्या में लोग बाजारों में दिखे। पूरे दिन दुकानदार दुकान खोल कर बैठे रहे हैं, लेकिन बिक्री नाम मात्र की रही।
अपर बाजार में कॉस्मेटिक दुकान संचालक पवन ने बताया कि चैंबर ने सभी व्यापारी वर्ग से रायशुमारी किए बिना ही 3 दिन दुकान बंद करने की घोषणा कर दी थी। यह व्यवहारिक नहीं है। क्योंकि, जब 3 दिन दुकानें बंद रहेंगी तो सोमवार से गुरुवार तक अचानक दुकानों में भीड़ बढ़ेगी।
लोगों में कोरोना का डर... बाजार से गायब होने लगे खरीदार
कॉस्मेटिक दुकान संचालक पवन ने कहा कि दुकान खुले रखने के समय में कटौती होना चाहिए था और सुरक्षा के साथ कारोबार भी। लेकिन, अब लोगों में डर इतना बैठ गया है कि वह खरीदारी के लिए आ ही नहीं रहे हैं। ग्रॉसरी दुकानों को छोड़ दिया जाए तो अन्य दुकानों पर गिने-चुने ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। एमजी रोड स्थित चर्च कांप्लेक्स में भी बंद का मिलाजुला असर दिखा। यहां करीब 50 फ़ीसदी दुकानें बंद रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D3xuLh
Comments
Post a Comment