काेराेना संकट में भी नहीं थमा रक्तदान का सिलसिला, गढ़वा के कंचन 21 साल में खुद 60 यूनिट, दूसराें से 3 हजार यूनिट दिला चुके खून
गढ़वा में समाज सेवा के क्षेत्र में लोग निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न हो। समाज सेवी अपना कदम पीछे नहीं रखते है। शहर के ऐतिहासिक गढ़देवी मंदिर के नाम से जाना जाने वाला गढ़देवी मोहल्ला निवासी कंचन साहु दिन रात समाज सेवा के क्षेत्र में लगे रहते हैं। कोरोना महामारी में भी जान जोखिम में डालकर गरीबों के की सेवा कर रहे हैं।
वे 21 वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई स्वयं सेवी संगठनों में भी विभिन्न पदों पर कार्य करने का मौका मिला है। जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह कि उन्होंने न केवल जरुरतमंदो और गरीबों की सेवा की है। बल्कि कितनों को इनके सहयोग से जीवन दान भी मिला है।
कंचन साहू ने वर्ष 1999 से रक्तदान के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद निरंतर रक्तदान करते रहे। वे वर्ष 2007 में रांची वॉलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन से जुड़ गए। जहां से ट्रेनिंग लेकर पलामू क्षेत्र का ब्लड मोटिवेटर की जवाबदेही का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने खुद अभी तक 60 यूनिट रक्तदान किया है और 3000 यूनिट से अधिक रक्तदान करवा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30I2to0
Comments
Post a Comment