थाना क्षेत्र के कमलपुर मोड़ के पास एनएच 106 पर शनिवार की सुबह हरियाणा के गुडगांव से मुरलीगंज जा रही हिमाला ट्रेवल्स बस पलट गई। इस घटना में बस सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के समय बस में कुल 13 यात्री सवार थे। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे के घटना हुई। जानकारी अनुसार गुडगांव से आ रही हिमाला ट्रेवल्स बस संख्या- एचआर 38जेड 8672 पिपरा के रास्ते मुरलीगंज जा रही थी। पिपरा के कमलपुर मोड़ से पहले प्लांट के समीप एनएच 106 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के कारण एनएच 106 के फ्लैंक की गीली मिट्टी पर बस का फिसलना बताया जा रहा है। जिस कारण बस पलट गई।
सुबह होने के कारण बस पलटते ही आसपास के लोग दौड़े और पैसेंजर को बस से बाहर निकाला। कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई थी। जिनका इलाज सीएचसी में किया गया। इस बाबत थानाघ्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा कि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WVZFCZ
Comments
Post a Comment