काेराेना काल के कारण पहली बार प्रोफेशनल कोर्सों के एंड सेमेस्टर का ऑनलाइन एग्जाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में आयोजित किया गया। इसके तहह एमएससी आईटी और जीआईएस कोर्स की परीक्षा हुई। वहीं एमसीए कोर्स के स्टूडेंट्स का ऑनलाइन प्रोजेक्ट वायवा हुआ।
परीक्षा की खास बात यह रही कि इसमें शत-प्रतिशत स्टूडेंट्स शामिल हुए। सभी छात्रों ने अपने घर से ही परीक्षा दी। जबकि वीक्षक भी घर से परीक्षार्थियों पर नजर बनाए हुए थे। परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे। जीआईएस और एमएससी आईटी में 70-70 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYr4Q1
Comments
Post a Comment