गढ़वा जिला उद्यान विभाग में बागवानी मित्र 2017 से राज्य आदेश एवं जिला उद्यान पदाधिकारी के निर्देशानुसार लगातार कार्य करते आ रहे हैं। जिससे उद्यान की खेती किसानी कर किसानों की आय दोगुनी हो सके। मगर किसान एवं सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति बिचाैलियागिरी के कारण नहीं हो पा रही है। बताया जाता है कि बिचाैलियाें की मिलीभगत से एक ही घर एवं परिवार में योजना का लाभ हर साल हर बार दिया जा रहा है।
इतना ही नही 17 जुलाई को उद्यान विभाग के द्वारा विज्ञापन निकाला गया था। जिसका फॉर्म भर कर जमा करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2020 थी। बागवानी मित्रों काे उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि यह फॉर्म बागवान मित्रों के द्वारा नहीं भरा जाएगा। पूछने पर कहा गया कि यह फार्म पर बागवान मित्र का हस्ताक्षर का स्थान नहीं दिया गया है एवं अभी राज्यादेश नहीं आया है इसलिए बागवान मित्र नहीं भर सकते।
जबकि इससे पूर्व 2017 से अब तक जो भी फार्म उद्यान विभाग का भरा जाता था उसमें बागवान मित्रों का हस्ताक्षर का स्थान दिया गया था। बागवान मित्र के जिलाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, जिला सचिव सुनीत कुमार सिंह, जिलाकोषाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह,रमना प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कांडी प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, केतार प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी व मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान ने सरकार से यह मांग किया है कि जांच किया जाए यह कैसे और किनके निर्देश पर फाॅर्म में बदलाव किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g54L7f
Comments
Post a Comment