ट्रू-नेट से रोज 100 टेस्ट का लक्ष्य, 8 दिन में 227 जांच ही हो सकी

अधिक से अधिक काेविड टेस्ट हाे, इसके लिए जिला प्रशासन ने ट्रू-नेट मशीन से राेज 100 काेविड टेस्ट का लक्ष्य तय किया। लेकिन आलम यह है कि जिले में उपलब्ध ट्रू-नेट मशीनाें से काेविड टेस्ट का आंकड़ा काफी कम है। 8 दिनों में ट्रूृ-नेट से सिर्फ 227 लोगों की जांच हो सकी है।

इसका कारण यह है कि काेविड टेस्ट के लिए जरूरी कंफर्मेंट्री किट (सार्स) का स्टाॅक स्वास्थ्य विभाग के पास खत्म हाे गया है। जिले में फिलहाल कोविड 19 अस्पताल उदलबनी ट्रू-नेट मशीन से काेविड टेस्ट की सुविधा है। जानकारी के अनुसार कुछ किट बची हुई है, जिससे इमरजेंसी केस में अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीज, गर्भवती महिला, विभिन्न थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए अपराधी को जेल भेजने से पहले जांच होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The goal of 100 tests daily from True-Net, 227 tests could be done in 8 days.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxppwa

Comments