एसीबी धनबाद की टीम ने मंगलवार को प्रखंड परिसर जमुआ से धोथो पंचायत के मुखिया सलीम अंसारी को 15 हजार रुपए घूस लेत गिरफ्तार किया है। मुखिया सलीम अंसारी पर यह कार्रवाई दंडाधिकारी बंधु कच्छप, डीएसपी समीर तिर्की व पुलिस इंस्पेक्टर केएन सिंह की टीम ने की है। बताया कि मुरसलीन अंसारी नामक व्यक्ति ने पंचायत में पेवर्स ब्लॉक बिछाने का काम किया था। जिसका अंतिम भुगतान के लिए मुखिया के यहां चक्कर काट रहा था। जिसका अंतिम भुगतान के लिए रिश्वत मांगा जा रहा था। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने मुखिया को 15 हजार रुपया दिया वैसे ही उसे दबोच लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfRl9H
Comments
Post a Comment