विधायक राज की शिकायत पर, सनहा दर्ज, हजारीबाग गई पुलिस...अपराधियाें के पास पिस्टल, रिवॉल्वर और एके 47 जैसे हथियार हैं
भाजपा विधायक राज सिन्हा काे उनकी हत्या की आशंका से संबंधित पत्र भेजे जाने के मामले में सरायढेला थाने में सनहा दर्ज किया गया है। पत्र की सच्चाई जांचने के लिए पुलिस की एक टीम मंगलवार को हजारीबाग रवाना हो गई। विधायक काे पत्र हजारीबाग से ही भेजा गया है। लिफाफे पर लगी मुहर से पुलिस को यह पता चला है। पत्र में किसी का नाम नहीं है लेकिन लिफाफा पर ज्याेति सिन्हा लिखा हुआ है। पुलिस हजारीबाग में ज्याेति नामक महिला के साथ जिस डाकघर से भेजा गया है, इसकी छानबीन करेगी। पत्र में कहा गया है कि अपराधियाें के पास पिस्टल, रिवॉल्वर और एके 47 जैसे हथियार हैं।
9 वाहनाें के नंबर भी पत्र में लिखे गए हैं, जिसमें अपराधियों के आने-जाने की बात कही गई है। इनमें एक गाड़ी का बंगाल का और शेष झारखंड के हैं। साथ ही 6 माेबाइल नंबराें का भी पत्र में उल्लेख किया गया है। पत्र में विधायक काे कहा गया है कि अपराधी सड़क अथवा घर पर हमला कर सकते हैं। पुलिस पत्र में दिए गए वाहन नंबराें के आधार पर उसके मालिक की खाेजबीन शुरू कर दी है। वहीं माेबाइल नंबराें काे भी सर्विलांस पर डाल कर उसकी जांच कर रही है। पुलिस पत्र भेजने वाले की मंशा के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी। बता दें कि साेमवार काे पत्र विधायक काे डाक के द्वारा प्राप्त हुआ था।
विधायक को धमकी मिलना गंभीर बात : सांसद
सांसद पीएन सिंह ने विधायक राज सिन्हा काे मिले पत्र काे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन से इसकी जांच कर दाेषियाें काे गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि झारखंड में अव्यवस्था का माहाैल है। हेमंत सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनाेबल ताेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी इस मामले की प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jecRvr
Comments
Post a Comment