पेड़ की टहनी से टंगा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जता लोगों ने 4 घंटे सड़क जाम किया

बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पंचायत कर्णपुरा निवासी पूरण ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार ठाकुर (22) का घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ की टहनी में मंगलवार को फंदे से झूलता हुआ शव मिला। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में पहुंचे। वहीं शव का शिनाख्त होते ही परिजनों में चीत्कार मच गया और फिर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य सड़क स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्थित कर्णपुरा में मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे 4 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।

वहीं सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जबतक खोजी कुत्ता नहीं मंगाया जाएगा, हत्यारो की पहचान नहीं होगी शव को उठाने नहीं दिया जाएगा। हालांकि इसकी सूचना सदर एसडीपीओ कुमार गौरव को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम हटाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। मौके पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई उपेंद्र कुमार चौहान, एएसआई डीके सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पांचू मियां, वार्ड सदस्य कैलाश प्रसाद वर्मा, पंसस वैद्यनाथ वर्मा, सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The dead body of a young man found hanging from a tree branch, people blocked the road for 4 hours fearing murder


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jei8Df

Comments