5 महीने से बंद पड़ा वेंडर मार्केट फिर खुला... ग्राउंड फ्लोर पर दुकान खोलने की बात पर डिप्टी मेयर के सामने ही उलझ गए दुकानदार

लॉकडाउन के कारण पांच माह से बंद पड़े अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में बुधवार को रौनक लौट आई। मार्केट खुलने के साथ ही ग्राहकों से गुलजार हो गया। ग्राहकों को देख दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। हालांकि पहला दिन होने के कारण उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं हो पायी। फिर भी दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे लोगों को वेंडर मार्केट खुलने की जानकारी मिलेगी, वैसे-वैसे बिक्री भी बढ़ती जाएगी।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराने के लिए सभी दुकानों के आगे गोल घेरा बनाया है। जगह-जगह नोटिस चिपकाया है कि बिना मास्क के किसी को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं है। इससे पहले मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने रिबन काटकर मार्केट का उद्घाटन किया।

फैसला... आवंटित जगह पर ही लगेंगी दुकानें

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के सामने ही ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर के दुकानदार आपस में उलझ गए। फर्स्ट फ्लोर के दुकानदार चाहते थे कि ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं, जो किसी को आवंटित नहीं हैं। ऐसे में उन्हें वहां अपनी दुकान लगाने की अनुमति मिले। लेकिन ग्राउंड फ्लोर के दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं थे। निर्णय हुआ कि जिसे जहां जगह आवंटित है, वहीं वे दुकान लगाएंगे।

सख्ती... थर्मल स्कैनर से जांच और सेनिटाइजेशन के बाद मिलेगी इंट्री
मार्केट में इंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्कैनर से जांच की जा रही है। ताकि, जिनका बॉडी टेंपरेचर अधिक हो उन्हें प्रवेश नहीं मिले। इसके अलावा बिना मास्क अगर कोई दुकानदार-खरीदार मार्केट पहुंचता है तो उसे भी इंट्री नहीं दी जाएगी। सभी दुकानदार अपनी दुकानों में सेनिटाइजर रखे हुए हैं।

सतर्कता... दूसरे राज्य से आने वाले दुकानदारों की हो कोरोना जांच
दूसरे राज्य से वापस लौटे वेंडर मार्केट के कई दुकानदार बुधवार को अपनी दुकान खोलने पहुंचे। हालांकि, यहां के दुकानदारों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पहले कोरोना जांच कराएं। क्वारेंटाइन नियम का पालन करें इसके बाद दुकान खोलें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The vendor market, which was closed for 5 months, opened again ... Shopkeepers got entangled in front of the deputy mayor on the matter of opening shop on the ground floor.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32rzC8p

Comments