मनरेगा कर्मियों की मांगों के समर्थन में देश भर में शुरू हुई दो दिन की हड़ताल, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

राज्यभर के मनरेगा कर्मचारी बुधवार को 31वें दिन लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। मनरेगा कर्मियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालय में एकत्रित होकर हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी की। मानव शृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने भी देश भर में सभी मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर रहने का दावा किया।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, महासचिव चिदानंद कश्यप ने कहा कि पूरे देश में मनरेगा कर्मियों ने अपने वेतनमान, पक्की नौकरी और प्रमोशन समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुरू की है। संघ ने बताया कि हड़ताल से पहले जुलाई 2020 में पूरे राज्य में लगभग 94 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया था। परंतु अगस्त 2020 में अब तक लगभग 27 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है। यह दर्शाता है कि एक महीने में इसमें लगभग 70 प्रतिशत गिरावट आई है।

आरोप... सरकार को गुमराह कर रहे विभागीय अधिकारी

आकस्मिकता मद से संबंधित बेतुका बयान देकर मनरेगा कर्मियों और सरकार दोनों को विभागीय अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि पिछले 3 वर्षों में इस मद का केवल 36 से 65% ही मनरेगा कर्मियों की सैलरी में खर्च हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोवाडीह में मानव शृंखला में शामिल कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tME6b

Comments