घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र में होने वाले मुहर्रम को शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर घोड्थम्भा ओपी सभागार में शांति समिति का बैठक ओपी प्रभारी के अध्यक्षता में मंगलवार को की गई। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों के
अलावा पंचायत प्रभारी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ओपी प्रभारी आरके पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन तथा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मुहर्रम का त्योहार को मनाने की बात कही गई। कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
पांच से अधिक लोगों को एक साथ एकत्रित नही होना है। जुलूस, डीजे तथा सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था से जुड़े अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को प्रशासन किसी भी शर्त में नही बख्सेगी। जिसको लेकर उपस्थित सभी लोगों को शांति बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही गई। जबकि उपस्थित मुखिया तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ओपी प्रभारी को आश्वस्त कराते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति कायम रहेगी। इस दौरान अजबुल अंसारी, नरेश विश्वकर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अभिमन्यु शर्मा, सुबोध राय, मो. सिराज अंसारी, मो. इस्लाम अंसारी, राधेश्याम विश्वकर्मा, आफताब आलम, आलम अंसारी, संजय कुमार यादव, मो. अनवर अली, हरिहर प्रसाद यादव, माले नेत्री कौशल्या दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3stiz
Comments
Post a Comment