मूसलाधार बारिश से हरिहरधाम के निकट डीबीएल कंपनी द्वारा जमुनिया नदी पर बनाया गया डायवर्सन बह गया। डायवर्सन टूटने से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नदी में निर्मित कुआं में जल स्रोत में वृद्धि के लिए निर्मित छलका में गाद भर गया है। इससे जल स्रोत में गिरावट आने और इस वजह से बगोदर को पानी आपूर्ति में भविष्य में दिक्कत होने की आशंका है। पेयजल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष खुशबू देवी तथा कोषाध्यक्ष पार्वती देवी ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है। अध्यक्ष खुशबू देवी तथा कोषाध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा है कि गर्मी के दिन महीनों में बगोदर को पेयजल आपूर्ति में भारी मुश्किल होगी।
इस बाबत अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने डीसी के नाम बगोदर बीडीओ को बुधवार को पत्र सौंपकर छलका में डायवर्सन के भरे गाद को अविलंब हटाने की मांग की है। बगोदर बाजार के तकरीबन 900 उपभोक्ताओं को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। डीबीएल का हरिहर धाम के निकट डायवर्सन टूटने से छलका के पास बालू और मिट्टी का तेजी के साथ भराव होने की बात कही गई है। बताते चलें कि डीबीएल कंपनी जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण के तहत हरिहर धाम के पास जमुनिया नदी पर पुल का निर्माण करा रही है। निर्माणाधीन पुल के निकट नदी पर डायवर्सन बनाया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YzMGYc
Comments
Post a Comment