महामारी से निपटने में सरकार नाकाम : रविन्द्र

कोडरमा पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय मंगलवार को गावां प्रखंड के पिहरा पहुंचे व पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के वरिष्ट नेता योगेन्द्र प्रसाद से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता की मां का कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक मे कोराना महामारी से कई लोग पीड़ित है। क्षेत्र में किसान मजदूर सभी कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान समय में प्रखंड स्तर पर मरीजों को क्वारंटाइन की व्यवस्था कर उन्हें राहत व रोग से निजात दिलाने की आवश्यकता है लेकिन सरकार स्वयं राजधानी में बैठकर खुद क्वारेंटाइन हो रही है व जनता को सिर्फ संदेश दे रही है।

आज की विषम परिस्थिति में सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। चार माह बीत जाने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय में कोरोना का केन्द्र नहीं बना पाना सरकार की सबसे बड़ी असफलता है। हर प्रखंड में कोरोना सेंटर व जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। वर्तमान दिशा विहीन सरकार गठबंधन के बीच पंगु बनकर रह गयी है। कोई भी सरकार जब राजनैतिक रूप से दिवालिया हो गयी हो तो कोई भी निर्णय नहीं ले सकती। निर्णय के आभाव में प्रदेश को संकट से उबारने में सरकार अक्षम सिद्ध हो रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government failed to deal with epidemic: Ravindra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YwdPev

Comments