भाजपा नेता हराधन दास का बढ़ा था शुगर लेवल; नहीं लिया भर्ती, मौत...भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे

भाजपा नेता हराधन दास का मंगलवार को निधन हो गया। वे 2005 में जुगसलाई विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। 2014 के विस चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जुगसलाई से चुनाव लड़े थे। बाद में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेताओं के अनुसार, हराधन दास का शुगर लेबल अधिक हो गया था। इसके बाद परिजन मंगलवार की दोपहर पहले बारीडीह के मर्सी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया।

इसके बाद तामाेलिया के ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं लेने के बाद परिजन टीएमएच रवाना हुए, लेकिन हराधन दास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वे बागुनहातु में रहते थे। हराधन दास के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युतवरण महतो, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, नंदजी प्रसाद, अनिल मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि हराधन दास मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे। राजनीति में उनके योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

भाजपा नेता हराधन दास का शुगर लेबल अधिक होने पर परिजन बागुनहातु से मर्सी अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती नहीं लिया गया। फिर परिवार वाले बारीडीह से तामोलिया में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ले गए। वहां भी भाजपा नेता को भर्ती नहीं लेने पर लोग बिष्टुपुर स्थित टीएमएच के लिए निकले, लेकिन रास्ते में हराधन दास ने दम तोड़ दिया। अनिल मोदी, महामंत्री, भाजपा महानगर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leader Haradhan Das had increased sugar level; Did not take recruitment, death ... as BJP candidate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hue4y9

Comments