डुमरी में नक्सलियों ने डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण में लगी दो मशीनों को जलाया

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार गांव में मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे नक्सलियों ने डिग्री काॅलेज भवन के निर्माण में लगे एक मिलर मशीन और एक जेसीबी में आग लगा दी। इस दौरान नक्सलियों ने वहां काम कर रहे एक मजदूर के साथ मारपीट की और एक मजदूर का मोबाइल अपने साथ ले गए। काॅलेज भवन का निर्माण भवन निर्माण निगम रांची द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से कराया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे 12 की संख्या में नक्सली पैदल ही निर्माण स्थल पर पहुंचे। पांच नक्सली जो वर्दी में थे हथियार लिए थे व अन्य बिना वर्दी और हथियार के थे।

नक्सलियों को आते देख मजदूर काम छोड़कर हट गए। मौके पर लगभग 12 मजदूर काम कर रहे थे। नक्सलियों ने उन्हें अपने पास बुलाया और सभी का मोबाइल ले लिया। नक्सलियों ने मशीन से डीजल निकालने के लिए कहा। इसके बाद नक्सलियों ने काम में लगे एक मिलर मशीन और एक जेसीबी में आग लगा दी। दोनों मशीनों में आग लगाने के बाद नक्सली वहां से निकल गए। परंतु मिलर मशीन में आग पकड़ता नहीं देख थोड़ी देर बार फिर लौटे और मजदूरों को गोली मार देने की धमकी देते हुए बाइक से पेट्रोल निकालने को कहा। इसके बाद मजदूरों ने कार्यस्थल पर खड़े एक जेनरेटर से डीजल निकाल कर दिया। इसके बाद मिलर मशीन में दुबारा आग लगा दी। निकलते समय नक्सलियों ने मजदूरों से लिए गए चार मोबाइल में से तीन मोबाइल लौटा दिए जबकि एक मोबाइल साथ लेते गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites burn two machines engaged in construction of degree college building in Dumri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfRrhz

Comments