तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बुतवरिया गांव से तिसरी थाना के सब इंस्पेक्टर दिन्दर उरांव न एक व्यक्ति को अपराधी होने के शक पर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से खदेड़ते हुए पकड़कर थाना ले आए। वहीं दूसरे मामले में दो महिला को देवरी प्रखण्ड से पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। इन दोनों मामले में गिरिडीह जिला के पुलिस कप्तान और खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तिसरी थाना पहुंचकर मामले की देर शाम तक तहकीकात करने में लगे हुए थे।
सूत्रों के अनुसार बुतबरिया गांव में पुलिस के हाथों पकड़ाया व्यक्ति कुख्यात नक्सली है। उसके द्वारा बताए गए ठिकानों पर गिरिडीह जिला के सभी थाना के पुलिस छापामारी में जुटी हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि एक बड़ी उपलब्धी तिसरी पुलिस को मिली है। दो महिला को बरमसिया के घाटों गांव से देवरी के अपहरण मामले में पूछताछ के लिए भी पुलिस ने लाया है। भेलवघाटी थाना में पंचायत सेवक की अपहरण मामले में भी उक्त युवक शामिल था। इसके निशानदेही पर जमुआ थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gruE0j
Comments
Post a Comment