जेईई परीक्षा रद्द करने के लिए प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शुक्रवार को डीएवी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में कांग्रेसजनों ने जेईई परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मौके पर कहा गया कि कोरोना संक्रमित से पूरा विश्व त्रस्त है। साथ ही हमारे देश में संक्रमितों की संख्या 32 लाख पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 60 हजार को पार कर गई है।

संक्रमण थमने के बजाय रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, झारखंड में सभी सड़क परिवहन होटल मॉल बंद हैं। ऐसे में तानाशाही रूप अपना कर सरकार क्या दर्शना चाहती है। प्रधानमंत्री ने भी जान और जहान के अंतर को स्पष्ट किया था और जान को तरजीह दी थी।

पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती। अतः अविलंब परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। मौके पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा,प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष बैजनाथ मुंडा, जिला सचिव सयूम अंसारी,आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विल्सन टोपनो, जिला महासचिव पीटर मुंडू, सेवादल अध्यक्ष नरेश तिर्की, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील सांगा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Performance for cancellation of JEE exam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32xSF13

Comments