पलामू जिले मेें रविवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। युवक रात में अपने खेत में सो रहा था। सोमवार सुबह जब लोग खेत में पहुंचे तो युवक की लाश देख इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, करीब 15 साल पहले युवक के माता-पिता की भी हत्या हुई थी। कुछ रिश्तेदारों ने डायन का आरोप लगा दोनों की हत्या कर दी थी।
मृतक युवक की पहचान पिंडराही गांव निवासी कृष्णा सिंह (38) के रूप में की गई। वो घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत व तालाब की रखवाली करने के लिए गया था। तालाब में कृष्णा सिंह मछली पालन कर रहा था। सोते वक्त ही कुल्हाड़ी से वार उसकी हत्या कर दी गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई। पुलिस इस हत्याकांड की मृतक के माता-पिता की हत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है। कृष्णा सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रहता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IHWoO
Comments
Post a Comment