नदी से मिली नव विवाहिता की लाश, हाथ में टैटू से लिखा मिला राजा-रानी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास रविवार को नदी से एक 20 वर्षीय युवती की लाश बरामद की गई। युवती नव विवाहिता है और उसकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। युवती के हाथों में मेंहदी भी लगी हुई थी। वहीं, एक हाथ पर टैटू से राजा-रानी लिखा मिला।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, शव की पहचान में जुट गई है। ये हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।

शव देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ दिन पहले युवती की शादी हुई होगी। वो पूरी तरह से दुल्हन की पोशाक में थी। सुबह जब लोग इस ओर पहुंचे तो नदी में युवती का शव दिखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि युवती की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शव देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ दिन पहले युवती की शादी हुई होगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35tDRSs

Comments