जिला पुलिस बल की ओर से मंगलवार सुबह सिद्धो-कान्हो स्टेडियम से लेकर पुलिस लाइन तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान साहेबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अपने शहीद साथियों को याद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं, वे महान होते हैं। बता दें कि 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस संस्मरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहीद साथियों को याद करने के लिए जिला पुलिस बल ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया था।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में सिद्धो-कान्हो स्टेडियम से पुलिस लाइन मैदान तक छात्रों, पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय आशीष कुजूर, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम का समापन पुलिस लाइन में एक सादे समारोह में हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने पुलिस लाइन मैदान में लोगों को संबोधित भी किया।
एसपी ने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस अपने शहीद साथियों को याद करने का एक अवसर है और उन्हें सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने का महान अवसर है। देश की सुरक्षा समाज की सुरक्षा के प्रति जो अपने सर्वोच्च बलिदान देते हैं वह महान होते हैं। देश के लिए अपना प्राण न्योछावर कर देना, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश और राज्य के कई जवान देश की सुरक्षा में शहीद हो गए हैं, आज उन शहीदों को याद करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oDnCLB
Comments
Post a Comment