घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव के पास रविवार की देर रात भाई-बहन की बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। दोनों ही कार से लोहरदगा जा रहे थे और इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना हुई। आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। वहीं, घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके भाई की भी हत्या कर दी। इधर, इनकी कार घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर रुकी घाटी से बरामद की गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों की पहचान संजीव रंजन भगत (20) और ममता खाखा (19) के रूप में की गई। ये घाघरा के कोटामाटी गांव के रहने वाले थे। पर वर्तमान में परिजनों के अनुसार लोहरदगा में रह रहे थे। मृतक के परिजनों के अनुसार, संजीव और ममता अपनी बड़ी बहन संगीता खाखा को कोटामाटी छोड़ने के लिए कार से आए थे। वापस जाते वक्त शाम हो गई और इसी दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार, रात होने भाई-बहन के नहीं पहुंचने की जानकारी उन्होंने घाघरा प्रभारी सुधीर साव काे देने की कोशिश की थी पर उनका मोबाइल फोन बंद था।
इधर, ग्रामीणों के अनुसार, शाम से ही घटनास्थल के पास 5-6 युवक जुटे हुए थे और कुछ लोगों से लूटपाट भी की थी। शक जाहिर किया जा रहा है कि भाई-बहन की हत्या उन्होंने ने ही की होगी। बदमाशों ने उनकी कार लूटकर रुकी घाटी में छोड़ दिया। संजीव का शव सड़क किनारे जबकि ममता की लाश तालाब से बरामद की गई। लड़की का चप्पल व बेल्ट शव से कुछ दूरी पर मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31J9wyi
Comments
Post a Comment