रांची में तालाबों की सफाई में जुटा निगम, अधिकारियों ने लिया तैयारी का जायजा

राजधानी रांची के अधिकतर तालाबों में मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन 26 अक्टूबर को होगा। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के तालाबों की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा कर लिया है। अधिकतर तालाब सोमवार को होने वाले प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार है। रविवार को अरगोड़ा तालाब, बटन तलाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब और कांके डैम की सफाई कर सीढ़ियों को धोया गया।

तालाब के किनारे जल कुंड का निर्माण कर उसे जाली से घेरा गया ताकि घर से पुष्प- पूजन सामग्री आदि विसर्जित करने के लिए आने वाले लोग जल कुंड में ही विसर्जन करें। रविवार को तालाब की सफाई व्यवस्था का जायजा उप नगर आयुक्त शंकर यादव और हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर किरण ने लिया। इस दौरान शहर की सफाई, पूजा मंडप के आसपास की सफाई एवं पूजनोत्सव के बाद देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन के लिए चयनित स्थलों पर निगम द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली जनसुविधाओं का जायजा लिया गया।

इस क्रम में शहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा के लिए बनाए गये मंडपों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित जोनल सुपरवाइजर तथा मल्टीपरपज सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने तालाब के किनारे जनरेटर से विद्युत आपूर्ति सुविधा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि शाम के बाद प्रतिमा विसर्जन करने में किसी तरह की दिक्कत ना हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तालाब व डैम के किनारे बनी सीढ़ियों को साफ किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tq5Qga

Comments