भदानीनगर में दामोदर नदी में मिली युवक की लाश, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की कर रहा था तैयारी

भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लपंगा-चोरधरा के दामोदर नदी से शनिवार को डूबे युवक का शव अगले दिन रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था और इसी दौरान डूब गया था।

युवक की पहचान लपंगा कॉलोनी निवासी कपिल देव सिंह के 27 वर्षीय पुत्र कुश कुमार सिंह के रूप में की गई। कुश कुछ ही दिन पहले दुर्गा पूजा की छुट्‌टी पर दिल्ली से अपने घर आया था। दिल्ली में रहकर कुश यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा था।

शनिवार की शाम करीब 4-5 बजे कुश अपने तीन दोस्तों के साथ दामोदर नदी नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह पानी में डूब गया। इसकी सूचना उसके दोस्तों ने परिजन और भदानीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर नदी में युवक की खोजबीन शुरू किया। पर अंधेरा होने के कारण कुश का कुछ पता नहीं लग सका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
युवक की पहचान लपंगा कॉलोनी निवासी कपिल देव सिंह के 27 वर्ष पुत्र कुश कुमार सिंह के रूप में की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35tlLQI

Comments