राजद ने कहा- बिहार में अपनी हार को देख मानसिक संतुलन खो बैठे हैं मुख्यमंत्री, कुर्सी का इतना लालच मत कीजिए नीतीश बाबू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर झारखंड राजद ने पलटवार किया है। राजद की ओर से कहा गया है कि नीतीश कुमार बिहार में अपनी हार को देख मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। मंगलवार को झारखंड राजद की मुख्य प्रवक्ता अनीता यादव ने बयान जारी कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह बयान कहीं से संस्कारी व्यक्ति का बयान नहीं लगता। या तो वह नशे में होंगे, जो गैर कानूनी ढंग से शराब का आयात करवाते हैं बिहार में, उसका ज्यादा असर पड़ गया होगा। या फिर सुशील मोदी की तरह यह भी बिहार में अपनी हार को देखते हुए अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
अनीता यादव ने कहा कि एक तरफ तेजस्वी यादव हैं जो बिहार के सम्मान की बात कर रहे हैं, युवाओं की बात कर रहे हैं, रोजगार की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ सुशील मोदी और नीतीश कुमार ऐसे लड़ रहे हैं जैसे इनकी लालू यादव से या उनके परिवार के कोई व्यक्तिगत लड़ाई हो। ये बच्चे (लालू यादव के बच्चे) तो आपको चाचा कहते हैं, शर्म नहीं आती बच्चों पर इस तरह की टिप्पणी करते हुए? कुर्सी का इतना लालच मत कीजिए नीतीश बाबू। आप समाजवादी नेता हुआ करते थे, कुर्सी के लालच ने आपको पूंजीपतियों के तलवे चाटने पर मजबूर कर दिया और अब इतने मजबूर हो गए हैं कि ऐसी ओछी टिप्पणी कर रहे हैं।
अनीता यादव ने कहा कि शर्म आनी चाहिए। आप 15 साल से बिहार में शासन में हैं। इन 15 साल में जो विकास किए हैं, बिहार में उसकी बात कीजिए। आप लालू की बच्चियों की चिंता क्यों कर रहे हैं। आप चिंता कीजिए मुजफ्फरपुर की उन बच्चियों की जिनका आपके शासनकाल में बलात्कार हुआ है। आप चिंता कीजिए उन बच्चियों का जिनके साथ रोजाना गैंगरेप हो रहा है। आप चिंता कीजिए उन सड़कों और पुलों का जो उद्घाटन के पूर्व ही बह जाता है।
नीतीश कुमार ने क्या कहा था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महनार की सभा बिहार में प्रजनन दर कम करने के अपने प्रयासों की बात कही थी। इसी दौरान लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी को चिंता है? लोग आठ-नौ बच्चा पैदा करता है। बेटियों पर भरोसा ही नहीं था। कई बेटियां हो गईं तब बाद में बेटा हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2tB7O
Comments
Post a Comment