हजारीबाग में ऑटो पलटने से युवक की मौत, बहन को मायके लाने के लिए जा रहा था

जोभिया घाटी में सोमवार को ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक रामगढ़ से बड़कागांव अपनी बहन के ससुराल जा रहा था। शुभ मुहूर्त हाेने की वजह से उसे बहन की विदाई कराकर मायके लाना था। पर इससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित जोभिया घाटी की है।

मृतक की पहचान विमल कुमार (25) के रूप में की गई। वो रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित लारी गांव का रहने वाला था। बहन को मायके लाने के लिए विमल ने ऑटो को बुक किया था। ऑटो जैसे ही जोभिया घाटी पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक और विमल जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक की पहचान रामगढ़ जिला निवासी विमल कुमार (25) के रूप में की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jxDPxQ

Comments