सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार ने पीछे से मारी टक्कर; एक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर

शहरी क्षेत्र से सटे करौंदी फारेस्ट चेकनाका के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घटना रविवार देर शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है।

मृतक की पहचान 21 साल के अमित बिलुंग जबकि घायल की पहचान 19 साल के अंकित कुशल तिर्की के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अंकित और अमित स्कूटी से अपने दोस्तों से मिलने के लिए करमडीपा बस्ती से सिलमपादन टोली जा रहे थे। इसी दौरान चेकनाका के पास पहले से सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन में स्कूटी चला रहे अमित ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अमित की मौत हो गई।

वहीं अंकित को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना के बाद पुलिस और मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां मृतक अमित की मां प्रिस्का बिलुंग के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी की रफ्तार तेज थी जिसकी वजह से अमित ने अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक की पहचान 21 साल के अमित बिलुंग के रूप में की गई है। प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TqIpDp

Comments