चंदवा में पेड़ से लटकी मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका

एक नाबालिग लड़की का शव भेड़ा टोंगरी में पेड़ से बने फंदे से लटकता बरामद किया गया। रविवार को घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र की है। लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से बने फंदे पर लटकाने की ग्रामीण आशंका जाहिर कर रहे हैं।

मृतका की पहचान बारी गांव के ऐटे टोला निवासी बिशुन भूइंया की 17 वर्षीया बेटी मुनिता कुमारी के रूप में की गई। मुनिता को ग्रामीणों ने आखिरी बार लोटो निवासी एक युवक के साथ देखा था। शनिवार को मुनिता अपने घर से खाना खाकर निकली थी।

घर लौटने में काफी देर होने के बाद परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। पर रात भर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह मुनिता का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका की पहचान बारी गांव के ऐटे टोला निवासी बिशुन भूइंया की 17 वर्षीया बेटी मुनिता कुमारी के रूप में की गई। (प्रतीकात्मक फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35DtvPT

Comments