शराब के नशे में छोटे ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो हाथापाई तक जा पहुंचा। सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबन गांव की है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय रोपना प्रधान के रूप में की गई। आरोपी रति प्रधान भाई की हत्या कर रात में घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी उसने ही परिवार को दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
दोनों भाई साथ में ही बिहार में मजदूरी किया करते थे। पर लॉकडाउन के बाद से दोनों ही मधुबन गांव स्थित अपने घर पर रह रहे थे। रविवार रात दोनों ही घर आए एक मेहमान को छोड़ने के लिए कुम्हारिया गांव गए थे। लौटते वक्त रति प्रधान ने रोपना को कहा कि तुम घर पहुंचो, मैं पीछे से आता हूं। इसपर रति ने इंकार कर दिया और वो भी बड़े भाई के साथ ही चलने की जिद करने लगा।
इसी बात पर दोनों में विवाद हाे गया और नशे में धुत रति ने लाठी से रोपना की पिटाई कर दी। रोपना ने भी अपने बचाव में रति पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद रति ने बड़े से पत्थर से रोपना के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे रोपना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रति ने ही घर आकर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31L8thg
Comments
Post a Comment