गिरिडीह में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जीजा के श्राद्ध कर्म में जा रहा था भाई के साथ

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में बाइक पर बैठा उसका सगा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सोमवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी एनएच-2 पर एक बोलेरो कार की टक्कर से हुई। दोनों भाई अपने जीजा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे और इसी बीच यह घटना हुई।

मृतक की पहचान राजेश कर्मकार के रूप में की गई। जबकि उसके भाई नरेश कर्मकार को जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को पीछे से आ रही एक एक बोलेरो ने टक्कर मारी। घटना के बाद ड्राइवर बोलेरो को लेकर भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आई है और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुर्घटना बाइक को पीछे से आ रही एक एक बोलेरो द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HDB2WR

Comments