नामकुम थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी बस रविवार रात जलकर खाक हो गई। सोमवार सुबह जब लोग बस के पास पहुंचे तो गाड़ी में एक युवक की जली अवस्था में लाश दिखी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। शव की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।
बस बुंडू स्थित एक निजी स्कूल में स्टाफ के लिए चला करती थी। पर लॉकडाउन के बाद से बस यहां खड़ी कर दी गई थी। बस के केयर टेकर जावेद अख्तर का घर घटनास्थल के पास ही है। उन्होंने बताया बस में कब और कैसे आग लगी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं हो सकी। सुबह लोगों ने इस घटना की सूचना दी। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुछ घर भी है। पर घटना की जानकारी से सभी ने इंकार किया है।
लोगों के अनुसार, एक मजदूर अक्सर रात में आकर बस में सोता था। लोगों ने आशंका जाहिर की है हो सकता है कि उसी मजदूर का यह शव हो। शक यह भी किया जा रहा है कि बस में किसी ने आग लगाई होगी, क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही बस यहां खड़ी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oBAqC6
Comments
Post a Comment