
मेराल थाना क्षेत्र के NH-75 स्थित लादाग गांव में रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक छोटी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार 15 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन्हें रिम्स रेफर किया गया है। हादसे की वजह ड्राइवर द्वारा तेज रफ्तार में बस को चलाना माना जा रहा है। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्री शेड से टकराई, इसके बाद पलट गई।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। गणेशा नामक बस गढ़वा से मेदिनीनगर जा रही थी। इस घटना में घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के तोरेलावा गांव निवासी अशोक मेहता (40), शिव कुमार पासवान (50), उत्तर प्रदेश के कौन मंडरा गांव निवासी सकेंद्र बिहार (40), अखिलेश कुमार (20), महेंद्र बियार (55), नीमलेस उरांव (24), सोमनाथ उरांंव (25), धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी गांव निवासी सुमित्रा देवी (70), अभय कुमार (15), अखिलेश राम (25), रूपा देवी (23), बंशीधर नगर के सीताराम जायसवाल (65), शैल देवी (60), मनोज कुमार (48) जबकि पलामू जिला के मेदनीनगर थाना क्षेत्र के पन्नालाल जयसवाल की पत्नी गीता देवी (55) शामिल है।

इस घटना में शिव कुमार पासवान व शैल देवी की गंभीर अवस्था को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से उठाया गया। इधर, सदर अस्पताल में पहुंचे घायलों का सदर एसडीओ जियाउल अंसारी ने हालचाल लिया। एसडीओ ने चिकित्सा पदाधिकारी से घायलों की हर संभव इलाज करने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39C9kpt
Comments
Post a Comment