जमीन हथियाने के लिए डायन का आरोप लगा एक ही परिवार के 5 की हत्या, 10 गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम जिले में अति नक्सल इलाके टाेंटाे प्रखंड के केंजरा गांव के बाईहातु टाेला में खानदानी घर और जमीन हड़पने के लिए सगी चाची टुरी लागुरी (50) ने डायन का आरोप लगा भतीजा कैरा लागुरी (30), बहू मंजो लागुरी (25) और उनके तीन बच्चे वीर सिंह लागुरी (10), बेटी पुतली लागुरी (5) व जय (3) की हत्या करा दी। मृतक की बुआ नानिका हेस्सा के संघर्ष से हत्याकांड का खुलासा हुआ और चार महीने बाद बाइहातु से दस किमी दूर नाेएडागाड़ा के बीहड़ जंगल से पांचाें का नरकंकाल बरामद किया गया। इस जघन्य हत्याकांड में गांव के लाेगाें ने भी साथ दिया था। पुलिस ने टुरी लागुरी समेत गांव से 10 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है।

काेल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, गांव में हंड़िया का धंधा करने वाली टुरी लागुरी मुख्य आरोपी है। घर और जमीन हड़पने के लिए उसने ही भतीजे और उसकी पत्नी काे डायन बताकर लाेगाें काे भ्रमित किया था। इसके बाद गांव के 17 लाेगाें काे हंड़िया-दारू मिलाकर परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करवा दी।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि चार महीने पहले रात में आराेपियाें ने भतीजे और उसकी पत्नी का गला रेत डाला। फिर तीनाें बच्चाें की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शवाें काे उठाकर नाेएडागाड़ा जंगल ले गए। वहां नदी के किनारे शवाें काे पहले जलाया और फिर गड्ढा खाेदकर दफना दिया था। घटनास्थल से तीन नरमुंड मिले हैं। वहीं, पांचाें के कंकाल टुकड़ाें में बरामद किए गए। डीआईजी ने घटना काे क्रूरतम बताया और कहा-हत्याकांड में शामिल लाेगाें काे सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल हाेगी।

ये हैं हत्याकांड में शामिल आराेपी, जाे गिरफ्तार किए गए
मुख्य साजिशकर्ता टुरी लागुरी (50), चुंगी लागुरी(25), माडकी मानकेराय (30), टाेपरिया लागुरी (40), साेनाराम सिंकू (28), मार्टम उर्फ बाेचे लागुरी (35), टुरके उर्फ पुनू सिंकू (22), मंगल हेस्सा (22), बुधन हेस्सा (22), सामू गागराई (25)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने मृतक की सगी चाची समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J1wA5k

Comments