सीएम के आदेश पर दिव्यांग महिला को वृद्धा आश्रम में मिला आश्रय

हरमू रोड में भीख मांग कर जीवन-यापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम में पनाह मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर रांची जिला प्रशासन ने वृद्धा को व्हील चेयर उपलब्ध करवा कर हेसाग स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया। जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।

सर्दियों के लिए गर्म कपड़ा और कंबल भी उपलब्ध कराया गया है। डीसी छवि रंजन की ओर से मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी गई। सीएम को वृद्ध महिला की स्थिति के बारे में सूचना दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAkVGd

Comments