बिना हेलमेट एक बाइक पर थे 4 युवक, हादसे में 3 की मौत

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना चार हंसते-खेलते परिवारों की जिंदगी में मायूसी का कारण बन गया। बुढ़मू के मक्का गांव में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकाें में से तीन की सड़क हादसे में माैत हाे गई। इनमें दीपक उरांव, अरुण मुंडा और सूरज मुंडा हैं। जबकि चौथे युवक विजय मुंडा की हालत गंभीर बनी हुई है। विजय को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे चारों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुढ़मू साप्ताहिक हाट से अपने घर मक्का डहुटोला लौट रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और एक खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल चौथे युवक को ग्रामीण 108 एंबुलेंस से बुढ़मू सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतकों में अरुण मुंडा और सूरज मुंडा चचेरे भाई थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hiC5Jz

Comments